नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध

Updated at : 08 Jun 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध

कैथपुरा के मुखिया सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप सरकारी राशि से खरीदे गये जेनेरेटर को भाड़े पर लगाने का आरोप लगाया बसंतराय : प्रखंड के कैथपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इसको लेकर पंचायत भवन के सामने जुटे ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीण मुखिया की […]

विज्ञापन

कैथपुरा के मुखिया सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप

सरकारी राशि से खरीदे गये जेनेरेटर को भाड़े पर लगाने का आरोप लगाया
बसंतराय : प्रखंड के कैथपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इसको लेकर पंचायत भवन के सामने जुटे ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीण मुखिया की कार्यप्रणाली से नाराज थे. अाक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि मुखिया सरकार की राशि से खरीदे गये सामानों को निजी उपयोग में लाते हैं. कहा कि गोदरेज, कुरसी-टेबुल, जेनेरेटर आदि का प्रयोग घर पर ही कर रहे हैं. साथ ही जेनेरेटर को भाड़े पर लगा कर पैसा भी कमा रहे हैं.
इस कार्य में पंचायत सेवक की भूमिका पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाये हैं. इसकी जांच उपविकास आयुक्त से करने की मांग की है. ग्रामीणों ने मुखिया पर विकास कार्यों में मनमानी करने का भी आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि मुखिया कार्यकारिणी की बातों की अनदेखी करते हैं. विरोध करने वाले ग्रामीणों मो नसीम अख्तर, अनिल दास, मो दशारद, मो शमीम आलम, कुमार रविदास, सिराज अंसारी आदि थे.
पंचायत समिति सदस्य ने भी जताया विरोध
वही पंसस फारूख आलम ने भी मुखिया की कारगुजारी पर विरोध जताया है. उन्होंने कहा कि मुखिया की मनमानी चरम पर है. पंचायत सेवक भी ध्यान नहीं देते हैं.
मुखिया ने कहा
मुखिया भौटी पासवान ने कहा कि जेनेरेटर भाड़ा पर नहीं दिया गया था. लड़की की शादी में मदद के तौर पर दिया गया था. लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola