Giridih News :झारखंडधाम में शराब दुकान खोलने का विहिप ने किया विरोध

Giridih News :झारखंडधाम में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने का विश्व हिंदू परिषद ने विरोध किया है. परिषद के गोरक्षा के जमुआ प्रखंड प्रमुख आलोक कुमार ने डीसी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.
विहिप का कहना है कि झारखंडधाम मुख्य मंदिर से महज 200 मीटर दूर अंग्रेजी शराब की दुकान खोल दी है. यहां देश भर के श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा के लिए आते हैं. शराब की दुकान पर जमघट से भक्ति के माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ता है. उन्होंने मंदिर से कम से कम एक किमी की दूरी पर शराब की दुकान का स्थानांतरण करने की मांग की है. पत्र में रंजन कुमार, मनोज कुमार राम, मंदिर विकास समिति के सुभाष पंडा, पुरुषोत्तम सिंह, राहुल पंडा, पिंटू पंडा, रोहित कुमार, रंजीत यादव, नरेश पंडा, अरुण कुमार, मोती पंडा, सोनू पंडा, कृष्णदेव पांडेय, निधि पंडा, पुरुषोत्तम सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




