जमीन बंटवारे को ले दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

धनवार प्रखंड के मामाअहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में जावेद अंसारी (35), फैजान राजा (14) व कुलसुम खातून (26) शामिल है.
धनवार प्रखंड के मामाअहरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में जावेद अंसारी (35), फैजान राजा (14) व कुलसुम खातून (26) शामिल है. तीनों घायलों का प्राथमिक इलाज धनवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. इसके बाद तीनों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया. घायल जावेद अंसारी ने बताया कि उसका खेत उसके भाई जोत रहे था. उसका बेटा फैजान राजा उन्हें रोकने गया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच बचाव करने गयी मेरी पत्नी कुलसुम खातून के साथ भी मारपीट की गयी. इधर, दूसरे पक्ष के शहाबुद्दीन अंसारी का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. पिता हाजी फारूख ने मौखिक रूप से बंटवारा किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










