शहर के एक प्रतिष्ठान से तीन बाल श्रमिक मुक्त कराये गये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पैन-इंडिया बाल श्रमिक रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धावा दल ने गिरिडीह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों आदि का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान शहर के बस स्टैंड पानी टंकी रोड स्थित होटल से तीन बच्चे को रेस्क्यू किया गया.
विज्ञापन
गिरिडीह.
पैन-इंडिया बाल श्रमिक रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को धावा दल ने गिरिडीह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों आदि का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान शहर के बस स्टैंड पानी टंकी रोड स्थित होटल से तीन बच्चे को रेस्क्यू किया गया. यहां बच्चे ग्लास, कप, प्लेट धोने, साफ-सफाई व भट्ठी में चाय बनाने के काम में लगे थे. यह कार्रवाई गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर की गयी.तीस तक चलेगा अभियान :
रेस्क्यू किये गये तीनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी बसंत महतो, जिला बाल संरक्षण इकाई के कामेश्वर कुमार, नीति आयोग बचपन बचाओ आंदोलन की अंजलि बिन, बनवासी विकास आश्रम व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सुरेश कुमार शक्ति, उत्तम कुमार, मुकेश कुमार, रूपा कुमारी आदि शामिल थे. बताया गया कि जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन, संगठन बनवासी विकास आश्रम, बचपन बचाव आंदोलन तथा एनसीपीसीआर की ओर से बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु एक जून से चल रहा अभियान तीस जून तक चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










