बेंगाबाद के लोधरातरी में सनसनी: रात के अंधेरे में दो किसानों के गोहाल से गायब हुए तीन मवेशी, गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन

थाना पहुंचे परेशान पशुपालक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के लोधरातरी गांव में चोरों ने रात के अंधेरे में दो घरों को निशाना बनाया. दो किसानों के गोहाल से कुल तीन मवेशी चोरी हो गए, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पीड़ित किसान अब पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह. बेंगाबाद प्रखंड की लुप्पी पंचायत के लोधरातरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर तीन मवेशियों की चोरी कर ली. शनिवार की सुबह मवेशी पालक गोहाल पहुंचे तो मवेशी गायब मिले. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित किसानों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी.

विज्ञापन

दो किसानों के घर से चोरी

पीड़ित किसान महादेव यादव ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उन्होंने शुक्रवार की शाम अपने गोहाल में बैल को बांधा था. शनिवार की सुबह गोहाल पहुंचने पर एक बैल गायब मिला. इसके बाद आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गयी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

इसी गांव के मेघु यादव के घर से भी दो मवेशियों के चोरी होने की बात सामने आयी है. दोनों पीड़ित किसानों के अनुसार, रात के समय मवेशियों को गोहाल में बांधा गया था, लेकिन सुबह वे वहां मौजूद नहीं थे. तीनों चोरी गये मवेशियों की कुल कीमत 70 हजार रुपये से अधिक आंकी गयी है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद ग्रामीणों में मवेशी चोरी को लेकर चिंता है. पीड़ितों ने बेंगाबाद थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर मवेशियों की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

इधर, थाना में आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ घटना से जुड़े संभावित सुरागों की पड़ताल कर रही है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक चोरी गये मवेशियों की बरामदगी या किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: गोविंदपुर-गिरिडीह सड़क चौड़ीकरण: 60 दिनों के अंदर दर्ज कराएं आपत्ति, जानें पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola