इंस्टाग्राम पर प्यार, दो लाख के जेवरात और नकद लेकर लापता हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मां ने एसडीपीओ से लगाई गुहार (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनवार थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिहार के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर शादी का झांसा देकर उसे बहलाया-फुसलाया. विवाहिता दो लाख के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर घर से निकली है.

विज्ञापन

गिरिडीह. धनवार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. विवाहिता की मां ने शनिवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ को आवेदन देकर बेटी की बरामदगी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बिहार के समस्तीपुर जिले के आसपास रहने वाले एक युवक पर इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी बेटी से संपर्क बनाने और शादी का झांसा देकर उसे घर से ले जाने का आरोप लगाया गया है. महिला ने बेटी के साथ घर से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद ले जाने का भी दावा किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: डुमरी में आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहे 7 गांव, मरीजों को खाट पर ढोने की क्यों आई नौबत?

आवेदन के अनुसार, विवाहिता की शादी करीब चार वर्ष पूर्व धनवार थाना क्षेत्र में हुई थी. उसका करीब तीन वर्षीय पुत्र भी है, जो फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहा है. मां के अनुसार, ससुराल में परेशानी के कारण विवाहिता कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी. इसी दौरान वह इंस्टाग्राम के माध्यम से बिहार के एक युवक के संपर्क में थी.

22 मई की सुबह घर से निकलने का आरोप

विवाहिता की मां ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 22 मई 2026 की सुबह करीब तीन बजे उक्त युवक उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया. इसके बाद से विवाहिता का कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के दौरान उसके पास जेवरात और नकदी भी थी. मां ने बताया कि उनकी बेटी दो मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करती थी और इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से संपर्क में थी.

महिला का दावा है कि युवक की तस्वीर उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सकती है. उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया और मोबाइल संपर्क से जुड़े तथ्यों की जांच कराने की मांग की है.

26 मई को धनवार थाना में दिया था आवेदन

परिजनों के अनुसार, विवाहिता के लापता होने के चार दिन बाद 26 मई को धनवार थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की सूचना दी गयी थी. आवेदन में संबंधित युवक पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा घर से जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप लगाया गया था. परिजनों का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी विवाहिता का पता नहीं चल सका है.

इसके बाद मां ने खोरीमहुआ एसडीपीओ को आवेदन देकर मामले में हस्तक्षेप करने, बेटी की बरामदगी कराने और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. आवेदन में युवक के विरुद्ध अपहरण, चोरी समेत अन्य सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की गयी है.

फिलहाल आवेदन में लगाए गए आरोपों का पुलिस स्तर से सत्यापन किया जाना बाकी है. विवाहिता की बरामदगी और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: बेंगाबाद अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत. परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola