Giridih News :सरिया प्रखंड सवर्ण मोर्चा ने दिया एकता पर बल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सरिया प्रखंड सवर्ण मोर्चा ने दिया एकता पर बल

Giridih News :सरिया प्रखंड सवर्ण मोर्चा की एक बैठक सह वनभोज कार्यक्रम रविवार को राजदहधाम में हुआ. अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष बादल तथा संचालन सत्यनारायण सिंह ने किया. बैठक में सामाजिक, राजनीतिक तथा सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा पर लोगों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं.

विज्ञापन

देवाशीष बादल ने कहा कि सवर्ण समाज का योगदान सशक्त राष्ट्र के निर्माण में हमेशा से रहा है. परंतु केंद्र की मौजूदा सरकार सवर्णों के प्रति दोहरी नीति अपना रही है. मोर्चा के सचिव सत्येंद्र सिंह ने संगठन की एकता तथा अधिक से अधिक लोगों के संगठन में समावेश के प्रति लोगों को प्रेरित करने की बात कही. रामावतार पांडेय ने कहा कि सवर्ण समाज भारतीय राजनीति की रीढ़ रही है. परंतु वर्तमान समय में इन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी से दूर किया जा रहा है. वक्ताओं ने कहा यदि यूजीसी बिल वापस नहीं लेती है तो बाध्य होकर हम सभी सवर्ण सड़क से सदन तक सरकार का विरोध करेंगे. मोर्चा के सचेतक अमरनाथ सिंह, बैजनाथ सिंह, राजेश पांडेय, रामानुज सिंह, केदार पांडेय, रिंकू सिंह, अमित आनंद, पवन पांडेय, कुशकांत सिंह आदि ने संबोधित किया. मौके पर टिंकू शर्मा, अवध किशोर पांडेय, प्रहलाद सिंह, निखिल राज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिन्हा, नंदकिशोर पांडेय, संजीव सिंह, डॉ एच पी सिंह समेत काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

यूजीसी कानून का सवर्ण समाज ने किया विरोध

केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को सवर्ण समाज देवरी के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय घोसे परिसर में बैठक की गयी. इसमें उपस्थित लोगों ने यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार के इस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया. वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी कानून शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक है और इससे शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होगी. यह कानून विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों के खिलाफ है. वक्ताओं ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की. बैठक में बमशंकर शर्मा, मनोज कुमार राय, सच्चिदानंद तिवारी, सत्यनारायण चौधरी, किशोर राय, गोपाल राय, फाल्गुनी राय, सुनील राय, दामोदर राय, प्रदीप राय, राकेश चौधरी, अविनाश चंद्र राय, भागीरथ राय, संजीव कुमार, बिनोद सिंह, कंचन राय सहित सवर्ण समाज के कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola