Giridh news :सीएम के कार्यक्रम को ले एसपी ने लिया पारसनाथ का जायजा
मारांग बुरू स्थित पारसनाथ पहाड़ पर आयोजित होनेवाले बाहा पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है. 18 से 20 फरवरी पर्व मनाया जायेगा. 20 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी गयी है.
कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन की टीम ने मारांग बुरू क्षेत्र का दौरा किया. एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी व मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा व स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया.
सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही. वहीं, एसडीओ ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. अधिकारियों ने बताया कि पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूरी कर ली जायेंगी. मौके पर आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे. बाहा पर्व को लेकर संताल समाज में काफी उत्साह है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए