ePaper

झारखंड ऑफिसर्स टीचर एंड इंप्लाइज फेडरेशन प्रखंड इकाई का पुनर्गठन

Updated at : 23 Aug 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ऑफिसर्स टीचर एंड इंप्लाइज फेडरेशन प्रखंड इकाई का पुनर्गठन

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को धनवार प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया.

विज्ञापन

खोरीमहुआ. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को धनवार प्रखंड इकाई का पुनर्गठन किया गया. चुनाव प्रभारी डॉ विमलेंदु त्रिपाठी व विनोद प्रसाद यादव तथा चुनाव पर्यवेक्षक केदार प्रसाद यादव की देखरेख में प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार में प्रखंड इकाई का पुनर्गठन हुआ. अध्यक्ष व्यास पांडेय, सचिव मनीष कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संत कुमार यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, संजीव कुमार तुरी, संयुक्त सचिव कालेश्वर प्रसाद व मिथिलेश कुमार वर्मा चुने गए. वहीं, महिला शाखा की अध्यक्ष रेखा चौधरी व सचिव बासो मरांडी चुनी गयी. सभा की अध्यक्षता प्लस टू उच्च विद्यालय धनवार के प्रधानाध्यापक शशांक शेखर राय व संचालन डॉ विमलेंदु त्रिपाठी ने किया. इस अवसर पर फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सरकार को 62 वर्ष करनी होगी और एमएसपी का लाभ शिक्षकों तथा कर्मचारियों को देना होगा. बताया कि संघ इसके लिए एक सितंबर को रांची में व्यापक कार्यक्रम करने जा रहा है, जिसमें पूरे राज्य के शिक्षक व कर्मचारी हजारों की संख्या में मोरहाबादी मैदान में जुटेंगे. विशिष्ट अतिथि रविकांत चौधरी ने कहा कि सभी लोगों को संघ की सदस्यता लेनी चाहिए और पूरे प्रखंड में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जाना चाहिए. डॉ विमलेंदु त्रिपाठी ने आदर्श विद्यालय व उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापन प्रक्रिया पर ध्यान आकृष्ट कराया और इसकी विसंगतियों को दूर करने की मांग की. मौके पर महेंद्र महतो, विशाल गुप्ता, महेश कुमार, विकास सागर, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, सुधांशु शरण, संजय मंडल, सिकंदर राम, उदय कुमार, पवन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, शिवकांत, रवि कुमार, अनीता कुमारी, अनीता पूर्ति, रेखा चौधरी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola