12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले राजकुमार चंदेल पहुंचे गांडेय, लोगों ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

चार धाम की यात्रा पर निकले राजकुमार चंदेल की फोटो

साइकिल से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले राजकुमार चंदेल गांडेय पहुंचे। हिंदू-मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत, जानें यात्रा का उद्देश्य।

विज्ञापन

साइकिल से चार धाम एवं 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन को निकले राजकुमार चंदेल शनिवार को गांडेय पहुंचे. गांडेय आगमन पर हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया और मंगलमय यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी रामकुमार चंदेल चारधाम यात्रा एवं भारत भ्रमण के साथ देश के सभी 12 ज्योतिर्लिगों के दर्शन करने के संकल्प को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं. उन्होंने अपनी यात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई 2026 को इंदौर से किया है.

इधर गांडेय आगमन पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्याम पाठक, झामुमो नेता प्रमोद राम, सामाजिक कार्यकर्ता मो. कलाम, मो. इकराम समेत अन्य ने उनका स्वागत किया.

हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के स्वागत से राजकुमार भावविभोर हो गए. बताया कि यात्रा के प्रथम चरण में उन्होंने श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया. रामकुमार चंदेल ने कहा कि आज उनका 35 वां दिन है.

वे गांडेय होकर देवघर बाबा धाम पहुंचेंगे. बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य देश की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को निकट से जानना, भारत भ्रमण करना एवं भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करना है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन्हें देश की विविध संस्कृति, आस्था और समाज से जोड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola