छठे दिन बरामद हुआ खदान में डूबी महिला का शव, पति से पुलिस कर रही पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

खदान में तैरता शव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गावां में बंद पत्थर खदान में डूबी महिला का शव 6 दिन बाद बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति पर हत्या का आरोप लगा है। जांच जारी है।

विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र स्थित जमडार पंचायत के तारापुर गांव के पास बंद पड़े पत्थर खदान से घटना के छठे दिन महिला का शव बरामद किया गया. शव बरामद होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. गत सोमवार को लौरिया गांव निवासी सावनी हांसदा बंद पड़े पत्थर खदान में डूब गयी थी.

विज्ञापन

खदान में डूबने के बाद प्रशासन के द्वारा लगातार उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा था. बुधवार को गिरिडीह से आयी टीम के द्वारा खदान में सर्च अभियान चलाया गया. जबकि गुरुवार व शुक्रवार को रांची से आयी एनडीआरएफ टीम के गोताखोरों द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शनिवार की शाम महिला का शव खदान में दिखा. सूचना पर गावां थाना पुलिस स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

महिला का शव मिलने के बाद मृत महिला के माइके पक्ष से आये लोग उसके पति सावना हांसदा पर हत्या का आरोप लगाकर मार पिट पर उतारू हो गये. मौके पर उपस्थित पुलिस ने सावना को अभिरक्षा में ले लिया.

मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola