न्यायिक हिरासत में नक्सली अभियुक्त एतवारी मांझी की मौत, ईलाज के दौरान गई जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नक्सली कांड के अभियुक्त एतवारी मांझी की न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है, गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

नक्सली कांडों में नामजद अभियुक्त और पारसनाथ पहाड़ की तराई स्थित मोहनपुर गांव निवासी एतवारी मांझी उर्फ संत उर्फ शनीचरवा की न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद रविवार को पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन

शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया. ग्रामीणों एवं परिजनों का कहना है कि एतवारी के निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है. बताया जाता है कि एतवारी मांझी विभिन्न नक्सली मामलों में नामजद अभियुक्त था. बीते माह उसने अपने दर्जनों नक्सली साथियों के साथ रांची में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की पहल की थी.

इसके बाद वह पुलिस-प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल हो गया था. न्यायिक हिरासत में इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. मामले को लेकर गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola