तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन

उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

गिरिडीह के देवरी में सिदो कान्हू युवा क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले मैच में बरजोडीह टीम की शानदार जीत।

विज्ञापन

देवरी (गिरिडीह) देवरी प्रखंड के खोटो गांव स्थित खेल मैदान में सिदो कान्हू युवा क्लब खोटो के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मांझी हड़ाम श्यामलाल सोरेन व राज मांझी मंगू हेंब्रम ने किया. प्रतियोगिता का पहला मैच संतोष स्पॉटिंग क्लब बरजोडीह व सिदो कान्हू क्लब खोटो की टीम के बीच खेला गया. जिसमें बरजोडीह की टीम ने खोटो की टीम को दो शून्य से पराजित कर दिया. बरजोडीह कि टीम की ओर से पहला गोल मोतीलाल मुर्मु व दूसरा गोल राजू मुर्मु ने किया.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष बाबूलाल हेंब्रम, सचिव दिनेश बेसरा, उपाध्यक्ष अनिल मरांडी, उपसचिव हीरालाल बेसरा, कोषाध्यक्ष सबस्टिन सोरेन, बबलू हेंब्रम, सुरेंद्र टुडू, सुनील मरांडी, संजय किस्कु, मुनेल किस्कु, राजू बेसरा, नुनेश्वर रविदास, प्रकाश किस्कु, राजेश टुडु, बहादुर रविदास आदि सक्रिय हैं.

उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola