पुलिया की नाली जाम होने से सड़क पर जलजमाव, घरों में घुसा बारिश का पानी

Updated:
विज्ञापन

सड़क में जल जमाव का नजारा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंपापुर गांव में पुलिया की नाली जाम होने के कारण सड़क पर भयानक जलजमाव की स्थिति बन गई है. बारिश का पानी घरों में भी घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल समाधान की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

प्रखंड के चंपापुर गांव में पुलिया की नाली जाम कर दिए जाने के कारण सड़क पर जलजमाव और कई घरों में बारिश का पानी घुसने का मामला सामने आया है. समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर जल्द समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा पुलिया की निकासी नाली को बंद कर दिया गया है. इसके कारण बारिश होने पर पानी की निकासी नहीं हो पाती और सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जलनिकासी बाधित होने से आसपास के घरों में भी बारिश का पानी घुस रहा है.

मिट्टी के घरों को हो रहा नुकसान

सहायक अध्यापक खुर्शीद अंसारी समेत ग्रामीण फकरुद्दीन अंसारी, ओवेश आलम, वहाब मियां और मो. कलीम ने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण कई मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त होने लगे हैं. घरों में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंच रहा है.

प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर पुलिया की जाम नाली को तत्काल खुलवाने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola