आंधी-तूफान में पॉल्ट्री फार्म क्षतिग्रस्त,कई मुर्गियों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरनी प्रखंड अंतर्गत पड़रिया में बीते मंगलवार की देर शाम लगभग 5:30 बजे को आये तेज आंधी- पानी में पड़रिया निवासी विक्रम साव का पॉल्ट्री फार्म क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में फार्म में तैयार कई मुर्गियों की दबकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिरनी. बिरनी प्रखंड अंतर्गत पड़रिया में बीते मंगलवार की देर शाम लगभग 5:30 बजे को आये तेज आंधी- पानी में पड़रिया निवासी विक्रम साव का पॉल्ट्री फार्म क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में फार्म में तैयार कई मुर्गियों की दबकर मौत हो गयी. इस संबंध में पीड़ित विक्रम साव ने बताया कि वह पांच वर्षों से पॉल्ट्री फार्म चला रहे हैं. पूर्व में छोटा फार्म था. बीते वर्ष फार्म को तोड़कर कर्ज लेकर 28 फीट चौड़ा व 230 फीट लंबा कुल 6440 वर्ग फीट में फॉर्म बनाया था. फार्म में पांच हजार पांच सौ मुर्गी पालन की क्षमता थी. लेकिन बीते मंगलवार शाम आते तेज आंधी-पानी में पूरा फार्म हाउस क्षतिग्रस्त हो गया और कई मुर्गियों की दबकर मौत हो गयी. विक्रम ने अधिकारियों को आवेदन देकर आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola