फरार युवक-युवती को पुलिस ने जमुआ रेलवे स्टेशन से किया बरामद, विशेष टीम ने की कार्रवाई

Author Sunil verma|Edited by Amar Kumar Yadav
Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुआ थाना क्षेत्र से एक सप्ताह से लापता प्रेमी युगल को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र से पिछले एक सप्ताह से फरार चल रहे एक युवक और युवती को पुलिस ने जमुआ रेलवे स्टेशन से रविवार को बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार लगभग आठ दिन पहले जमुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती अचानक लापता हो गयी थी.

विज्ञापन

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद स्थानीय युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताते हुए जमुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की.

विशेष टीम ने की कार्रवाई

जमुआ थाना प्रभारी विभुति देव ने एसआई छाया किस्कू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.

इसके बाद पुलिस टीम ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद युवती को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराने व चिकित्सीय के लिए भेजा जायेगा. न्यायालय में दर्ज बयान और प्राप्त निर्देशों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola