गांडेय थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विवादित जमीन में काम शुरू करने की शिकायत पर थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति को थाना ले जाकर पिटाई करने व उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज किये जाने का मामला सामने आया है. मामले को ले पीड़ित ने झामुमो प्रखंड कमेटी को आवेदन देकर पहल की मांग की है.
विज्ञापन
गांडेय.
विवादित जमीन में काम शुरू करने की शिकायत पर थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति को थाना ले जाकर पिटाई करने व उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज किये जाने का मामला सामने आया है. मामले को ले पीड़ित ने झामुमो प्रखंड कमेटी को आवेदन देकर पहल की मांग की है. मामला गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे गांव की है. पीड़ित नंदकिशोर कमार ने कहा है कि वह अपनी जमीन में काम कर रहा था. इसी बीच विपक्ष के प्रेमचंद पंडित ने थाना में शिकायत कर दी. इसके बाद थाना प्रभारी कार्यस्थल पर पहुंचे और परिजनों के साथ गाली गलौज करते हुए उसे पकड़ कर थाना लाया और मारपीट की. कहा है कि उक्त जमीन का कागजात व रशीद मेरे नाम से होने के बाद भी विवाद के कारण अंचल कार्यालय में मामला लंबित है. इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गयी है. पीड़ित ने झामुमो प्रखंड कमेटी को आवेदन देकर सकारात्मक पहल की मांग की है. इधर, झामुमो प्रखंड कमेटी को आवेदन मिला है. जमीन विवाद का निराकरण अंचल से होता है. ऐसे एक पक्ष के साथ मारपीट व गाली गलौज अशोभनीय है.आरोप निराधार : थाना प्रभारी
गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह ने कहा कि मारपीट का आरोप निराधार है. प्रथम पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष को थाना बुलाया गया था, लेकिन उसने काम बंद नहीं किया. इसके बाद पुलिस कार्यस्थल पर पहुंच काम बंद कराते हुए उसे थाना लाकर पूछताछ की गयी थी. दोनों पक्ष से कागजात की मांग की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










