Giridih News: सुखलजोरिया नदी पर पुल के पास बना गड्ढा, हादसे की आशंका
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 18 Nov 2025 11:09 PM
Giridih News: ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में सड़क जर्जर होती जा रही है. पुल के पास गड्ढा बन जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है.
जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास अवस्थित सुखलजोरिया नदी पर बने पुल के पास सड़क में गड्ढे बन जाने से दुर्घटना की आशंका बनी है. इसे देखते हुए पुल के दोनों छोर पर मरम्मत करवाने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के अभाव में सड़क जर्जर होती जा रही है. पुल के पास गड्ढा बन जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गयी है. पूर्व में पुल के पास कई घटनाएं घट चुकी हैं. ग्रामीण मिंटू साव, अजय यादव, लालू यादव, शाहनवाज अंसारी, जमाल अंसारी, राहुल कुमार, रंजीत मरांडी, छोटेलाल मरांडी आदि ने अविलंब पुल के पास मरम्मत कार्य करवाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










