Giridih News :कलश स्थापन के साथ नवरात्र शुरू
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :गावां प्रखंड के दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापन के साथ दुर्गापूजा शुरू हुई. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है.
विज्ञापन
काली मंडा गावां, दुर्गा मंदिर पिहरा, माल्डा, खरसान, जमडार, नगवां व बिरने में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. यहां मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं. कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से भी अपने घरों में कलश स्थापन कर नवरात्र अनुष्ठान कर रहे हैं. इधर, गायत्री परिवार ने बिरने व पिहरा में अनुष्ठान शुरू किया. वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल अत्यंत भक्तिमय हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










