Giridih News: मृतक के पिता के आवेदन पर बगोदर थाना में हत्या का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: मृतक के पिता के आवेदन पर बगोदर थाना में हत्या का मामला दर्ज

सरिया लदे ट्रक चालक की हत्या कर संतुरपी जंगल में अज्ञात अपराधियों के द्वारा फेंके जाने के मामले में मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बगोदर थाना में 295/25 के तहत हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

विज्ञापन

इधर गिरिडीह सदर अस्पताल शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के अटका-बगोदर रोड के संतुरपी के समीप सड़क से, 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों के बीच एक शव बरामद किया गया था. शव की पहचान धीरज यादव (35) साल पिता फूलेन यादव गांव लोधरा थाना अलौली खगड़िया के रूप में की गयी थी.

कई पहलुओं की जांच पड़ताल जारी

रानीगंज से बनारस एक टेलर में सरिया लोड कर ले जा रहा था जहां उक्त चालक की रास्ते में हत्या कर बगोदर थाना क्षेत्र के संतुरपी जंगल के पास फेंक दिया था. वहीं पुलिस की लगातार छानबीन और उक्त ट्रेलर मालिक के शिकायत पर सरिया लदा ट्रेलर को दुमका जिले के सरेयाहाट पुलिस ने लावारिस हालत में नेशनल हाईवे 133 भलुआ मोड़ से बरामद किया गया है. वहीं बगोदर पुलिस मामला दर्ज आगे की जांच कर रही है. इस संबध में थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक के पिता फूलेन यादव के द्वारा बेटे की हत्या लेकर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ट्रक चालक धीरज यादव के मोबाइल से बातचीत और कई पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है. जल्द ही मामला का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola