Giridih News :वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Giridih News :चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के तिलोरायडीह (बेलाटांड़ अस्पताल) के समीप हुई सड़क दुर्घटना में देवरी थाना क्षेत्र के आरागारो निवासी लखन टुडू (50 वर्ष) की मौत हो गयी.
चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के तिलोरायडीह (बेलाटांड़ अस्पताल) के समीप हुई सड़क दुर्घटना में देवरी थाना क्षेत्र के आरागारो निवासी लखन टुडू (50 वर्ष) की मौत हो गयी. रविवार की शाम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लखन गंभीर रूप से घायल हो गया. बेहोशी के हालत में उसे सीएचसी देवरी पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर परिजन पहुंचे. लखन की पत्नी पानो मरांडी ने बताया की उनके पति मजदूरी करते थे. रविवार की सुबह वह बेलाटांड़ जाने की बात कहकर घर से निकले थे. देर शाम में दुर्घटना की सूचना मिली.
दो बाइक की टक्कर में एक घायल, रेफर
गावां थाना के ढाब-पिहरा सड़क पर बाराडीह गांव के समीप दो बाइकों के टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बिश्नीटीकर निवासी विवेक कुमार पिता दिलीप प्रसाद यादव अपनी बाइक से तिलैया की ओर जा रहा था. बाराडीह से आगे जंगल के पास टर्निंग में विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसका बांया पैर टूट गया है. वहीं, बाइक के पीछे बैठा 13 वर्षीय अबिन कुमार पिता उमेश प्रसाद यादव मामूली रूप से घायल हुआ. दोनों को घायलो को 108 एम्बुलेंस से गावां सीएचसी लाया गया. डॉ हबीबुल्लाह खान ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए