किशुन मरांडी के शहादत दिवस समारोह की तैयारी को ले बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :22 अगस्त को अहिल्यापुर मोड़ पर आहुत किशुन मरांडी के 31वें शहादत दिवस समारोह की तैयारी को ले बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. इसमें दिशोम गुरु के निधन के कारण समारोह सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

22 अगस्त को अहिल्यापुर मोड़ पर आहुत किशुन मरांडी के 31वें शहादत दिवस समारोह की तैयारी को ले बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने की एवं संचालन प्रखंड सचिव मो शब्बीर ने किया. मौके पर निर्णय लिया गया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को ले इस वर्ष सादगीपूर्ण तरीके से शहादत दिवस समारोह मनाया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिप सदस्य बबली मरांडी, गोपिन मुर्मू, बैजनाथ मुर्मू, मो जब्बार, मो हलीम, सनातन चौड़े, मो कासिम, दशरथ सिंह समेत दर्जनाधिक नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola