मजदूर की मौत, गांव में मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगाबाद पंचायत के करमाटांड़ निवासी विश्वनाथ यादव उर्फ विशुन यादव (39 वर्ष) की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेंगाबाद.

बेंगाबाद पंचायत के करमाटांड़ निवासी विश्वनाथ यादव उर्फ विशुन यादव (39 वर्ष) की शुक्रवार की दोपहर मौत हो गयी. तेज धूप में मजदूरी कर घर आने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी. परिजनों व ग्रामीणों के मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया. विश्वनाथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने एक गांव गया था. दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया, लेकिन धूप में घर आने के साथ ही उसकी स्थिति खराब हो गयी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. कहा कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola