100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा का जश्न, शिक्षक दिवस पर इस्लामिया उर्दू विद्यालय में होगा शताब्दी समारोह

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते शहर के शिक्षाविद, वार्ड पार्षद, मुखिया व अन्य

गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर शिक्षक दिवस पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन, दो मंत्री होंगे शामिल.

विज्ञापन

गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर शहर में शताब्दी समारोह आयोजित किया जायेगा. विद्यालय की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए “सौ साल बेमिसाल” थीम पर 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. समारोह में राज्य सरकार के दो मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

समारोह की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श शुरू

आयोजन को लेकर शुक्रवार को शिक्षाविदों, वार्ड पार्षदों, मुखिया और शहर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक हुई. इसमें समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी.

बैठक करते शहर के शिक्षाविद,वार्ड पार्षद,मुखिया व अन्य | Prabhat Khabar Network

बताया गया कि समारोह में उच्च शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन एवं खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे. डीइओ विनय कुमार और डीएसइ आशीष कुमार हेंब्रम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

पूर्व शिक्षकों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान

समारोह में विद्यालय के सभी पूर्व एवं वर्तमान शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा. ऐसे पूर्व विद्यार्थियों के कटआउट समारोह स्थल पर लगाये जायेंगे, ताकि नयी पीढ़ी को विद्यालय की शैक्षणिक विरासत और उपलब्धियों से परिचित कराया जा सके.

विरासत की नींव को याद किया जायेगा

बैठक में मुखिया सब्बीर आलम ने कहा कि शताब्दी समारोह के माध्यम से उन लोगों को याद किया जायेगा, जिन्होंने एक सदी पहले इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक अनेक लोगों ने इसके विकास में योगदान दिया है.

संस्थान को शहर की शैक्षणिक धरोहर मानते हैं लोग

मो आशिफ चांद ने कहा कि इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय शहर की महत्वपूर्ण शैक्षणिक धरोहर है. यहां से पढ़े कई विद्यार्थी देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचे हैं. शताब्दी समारोह उनके सम्मान और विद्यालय की उपलब्धियों को सामने लाने का अवसर होगा.

बैठक में इमरान आलम, साबिर खान, बुलंद अख्तर रूमी, सैफ अली गुड्डू, सईद अख्तर, मो. तारिक, चांद रशीद अंसारी, अमीन अकेला, मो मुस्तकीम, जफर आदिल, मो उमर, मो आजाद, सलमान रिजवी, इसराइल अंसारी, मशरूर आलम सिद्दीकी समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola