Giridih News :मानदेय नहीं मिलने से अनुबंध कर्मियों की फीकी रहेगी होली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :मनरेगा में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को मानेदय नहीं मिला है. लंबे समय से मानदेय की प्रतीक्षा में कर्मी थे. कर्मियों को उम्मीद थी कि होली में मानदेय मिलेगा, लेकिन त्योहार पर भी भुगतान नहीं मिलने से अनुबंध कर्मियों की होली फीकी रहेगी.

विज्ञापन

कर्मियों के चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है. परेशान कर्मियों के अनुसार त्योहार में भी मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे में घर-परिवार के बीच खुशी मनाना भी मुश्किल है. मनरेगा के तहत संविदा पर कार्यरत रोजगार सेवकों को पिछले सात से आठ माह से मानदेय नहीं मिला है. रोजगार सेवकों का कहना है कि मानदेय बहुत कम मिलता है, इसके बाद भी लंबे समय से मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा त्योहार के मौके पर उम्मीद थी, लेकिन इसपर भी पानी फिर गया. मानदेय नहीं मिलने से त्योहार की खुशी पर ग्रहण लग गया है. वहीं, मनरेगा के कनीय अभियंताओं को भी लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है. कनीय अभियंताओं ने भी मानदेय नहीं मिलने से नाराजगी जाहिर किया है. कहा कि मानदेय के लिए पूर्व में भी आवेदन दिया था, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. कहा होली भी फीकी हो गयी.

बीपीओ को भी नहीं हुआ भुगतान

रोजगार सेवक और कनीय अभियंता के साथ-साथ बीपीओ को भी मानदेय नहीं मिला है. बीपीओ के अनुसार मानदेय नहीं मिलने के कारण परिजनों से मांगकर खर्चा चलाना विवशता है. मानदेय कब मिलेगा, इसका कुछ पता नहीं है. त्योहार में मानदेय नहीं मिलना अनुबंध कर्मियों को काफी खलता है.

मुखियाओं ने भी जतायी नाराजगी

मनरेगा कर्मियों के साथ-साथ पंचायतों के मुखिया को भी दो माह से मानदेय नहीं मिल पाया है. मुखियाओं ने बीडीओ से मिलकर बकाया मानदेय भुगतान की मांग की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा. मुखिया मो सदिक अंसारी का कहना है कि दो माह का बकाया मानदेय को लेकर बीडीओ से मिले थे. बीडीओ ने शीघ्र भुगतान की बात कही थी, लेकिन होली की छुट्टी हो जाने के कारण मानदेय मिलने पर संकट उत्पन्न हो गया है. कहा है कि सरकारी कर्मियों को समय पर वेतन का लाभ मिल जाता है, लेकिन अनुबंध कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी बाबू अनदेखी करते हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola