हर मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : सुरेश साव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को गिरिडीह विधानसभा पूर्वी मंडल के अंतर्गत कोणमरवा, फुलची, चतरो, मोहनपुर तथा मध्य मंडल के लोधी सरहच्चा में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

गिरिडीह.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को गिरिडीह विधानसभा पूर्वी मंडल के अंतर्गत कोणमरवा, फुलची, चतरो, मोहनपुर तथा मध्य मंडल के लोधी सरहच्चा में कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के बीच छाता व पुरुषों के बीच टी-शर्ट का वितरण किया. ग्रामीणों ने क्षेत्र की मुलभूत समस्याओं से अवगत कराया. श्री साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही हेमंत सरकार की विफलताओं से लोगों को अवगत कराया. कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन है. राज्य में अराजकता की स्थिति बनी हुई है. चोरी, डकैती, हत्या, दुष्कर्म आम हो गया है. सरकार इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है. यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है. राज्य में अपराध का तेजी से ग्राफ बढ़ रहा है. कहा कि यहां के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सिर्फ विकास का दावा करते हैं. धरातल पर विकास का कोई काम नहीं दिख रहा है. गिरिडीह में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ. गिरिडीह मेन रोड की स्थिति जर्जर है. लेकिन इस पर विधायक का कोई ध्यान नहीं है. सदर अस्पताल की स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है. शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में भी कोई काम नहीं हुआ. थाना हो या ब्लॉक हर जगह पैसा का चढ़ाने पर ही काम होता है. जनता इससे काफी त्रस्त है. मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री प्रदीप राय, विजय दास, तुलसी तुरी, खोखन राय, बसंत राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने स��पादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola