ePaper

राज्य स्तरीय जूडो में गिरिडीह ने जीते सात पदक

Updated at : 05 Aug 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूडो में गिरिडीह ने जीते सात पदक

एक स्वर्ण सहित तीन कांस्य और तीन रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने गिरिडीह का नाम रोशन किया है. इसकी जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह ने दी है.

विज्ञापन

झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची में हुए दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के जूडो खिलाड़ियों ने 7 पदक जीतने में सफल हुए हैं. एक स्वर्ण सहित तीन कांस्य और तीन रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने गिरिडीह का नाम रोशन किया है. इसकी जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि गिरिडीह से 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने रांची गए थे जिसमें गिरिडीह के सागर रजक ने स्वर्ण, सुषमा साहू, साक्षी कुमारी व नैंसी माइकल ने रजत और नैतिक सिन्हा, लक्की कुमार व सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को गिरिडीह जूडो संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बिजय सिंह, ऋषि सलूजा एवं संघ के संरक्षक डॉ अमरजीत सिंह सलूजा आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola