Giridih News :पल्स पोलियो अभियान को ले सहियाओं का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 के क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को सीएचसी गांडेय में छह क्लस्टरों की सहिया एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका गाड़ी ने की. मौके पर मंडरो, फुलची, देवनडीह, पंडरी, ताराटांड़ एवं महेशमरवा क्लस्टर की सहियाओं ने भाग लिया.

घरों तक पहुंचना सुनिश्चित करना होगा

प्रशिक्षण के दौरान अभियान के सफल संचालन, बूथ प्रबंधन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान तथा शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका गाड़ी ने कहा कि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने को ले पल्स पोलियो अभियान का एक महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम है. बीटीएम मोहन प्रसाद ने कहा कि इस दौरान माइक्रोप्लान के अनुसार काम करते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचना सुनिश्चित करना होगा. मौके पर डब्ल्यू एच ओ मानिटर अजय सिन्हा, बीडीएम हीरालाल वर्मा, बीटीटी रविन्द्र कुमार, एमपीडब्ल्यू हीरालाल टुडू, सहिया साथी देवंती देवी, यशोदा देवी, पूनम देवी एवं चंद्रिका देवी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं सहिया साथी उपस्थित थे.

पल्स पोलियो अभियान को ले नगर निगम में बैठक

नगर निगम में पल्स पोलियो को लेकर जागरूकता अभियान को लेकर एक बैठक हुई. मौके पर मुख्य रूप से उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग मौजूद थे. बैठक में नगर निगम क्षेत्र में जून के अंतिम सप्ताह से पल्स पोलियो को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई. उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि अभियान को लेकर तमाम रूपरेखा तय की गयी है. अभियान की सफलता को लेकर सभी वार्ड पार्षदों से सहयोग की अपेक्षा जतायी. मौके पर डॉ आरपी दास, किरण कुमारी, कुमारी पूजा, सुचिता सोरेन, मधुलिका प्रभा, सदानंद प्रजापति, डब्ल्यूएचओ के प्रदीप कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola