Giridih News: वीडियो बनाने के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस के हवाले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: बताया जाता है कि ग्रामीणों को सूचना मिली कि मुंशी समसुद्दीन अंसारी ने महिलाओं का शौच जाने के क्रम में वीडियो बनाया है, इसकी जानकारी होने के बाद ग्रामीण महिला और पुरुष आक्रोशित हो कर मुंशी की पिटाई कर दी, बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा में बन रहे डुमरी रेफरल अस्पताल के निर्माणधीन भवन में मुंशी के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति को सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ग्रामीणों ने समसुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया है, अभी तक किसी के द्वारा इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं दी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola