Giridih News: पुलिया की दीवार गिरी, मछली मार रहे युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: पुलिया की दीवार अंदर से खोखला हो चुकी थी. करण वहीं पर मछली मार रहा था. इसी दौरान दीवार गिर गयी. दीवार के गिरने के कारण वह उठ नहीं पाया और काफी देर वहीं दबा रह गया. बाद में उसके साथियों की नजर उस पर पड़ी, तो जाकर हो हल्ला किया. बताया जाता है कि करण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

बेंगाबाद पंचायत के हरिजन टोला निवासी गोकुल गोस्वामी के इकलौता पुत्र करण गोस्वामी (30) की मौत गुरुवार की दोपहर को मछली मारने के क्रम में पुलिया की दीवार गिरने से हो गयी. पुलिया के पास मछली मारने के दौरान पुलिया की दीवार करण के ऊपर गिर गया. इसमें वह वहीं दब गया. करण को दीवार से दबा देख आसपास मछली मार रहे अन्य साथियों ने हल्ला किया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. स्थिति गंभीर देख उसे परिजन उसे बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल लाये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्री को छोड़ गया है. बताया जाता है कि करण अपने अन्य साथियों के साथ दोपहर में घर के बगल नाला में मछली मारने गया था. नाला में बनी पुलिया के पास वे मछली मार रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola