Giridih News: महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग तेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्ध सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेता और कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पिछले दिनों सिविल ड्रेस में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

एक महिला के साथ पुलिस कर्मियों के दुर्व्यवहार करने का एक वीडियो जिले में वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है. इस मामले में पुलिस ने अब तक पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. इसे लेकर स्थानीय स्तर पर मामला गर्मा रहा है. कार्रवाई नहीं किये जाने से क्षुब्ध सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेता और कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पिछले दिनों सिविल ड्रेस में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था.

पुलिस को महिला के साथ अभद्रता का कोई हक नहीं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला समेत अन्य लोगों पर ही पुलिस के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि उपेंद्र प्रसाद सिंह और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार चौधरी ने कहा कि यदि किसी वारंटी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है, तो पुलिस इश्तेहार चिपकाये, कुर्की करे और तमाम कानूनी प्रक्रिया अपनाये, न कि गिरफ्तारी के बहाने आम लोगों को तंग करे. उन्होंने 24 घंटा के अंदर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

अपराधी को भगाने का प्रयास हुआ : एसडीपीओ

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस एक फरार अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए रानीडीह गयी थी. वहां उस अपराधी को भगाने का प्रयास कुछ लोगों ने किया है. उन्होंने कहा कि 2019 का एक मामला था जिसमें एक वारंटी फरार था. उस वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सिविल ड्रेस में गयी थी ताकि पुलिस को ड्रेस में देखकर अपराधी भाग न जाये. बताया कि इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसडीपीओ स्तर के अधिकारी ने 34 बार छापेमारी की है. उन्होंने कहा कि इस बार की घटना में सिविल ड्रेस में पुलिस जरूर पहुंची, पर कुछ ही दूरी पर एक पीसीआर में वर्दी वाले पुलिस उपस्थित थे. श्री प्रसाद ने कहा कि अभियुक्त भगाने का एक मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola