ePaper

झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Updated at : 22 Mar 2025 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
giridih incident

जर्जर भवन की छत तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

Giridih News: गिरिडीह जिले में शनिवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. जर्जर भवन की छत गिर जाने से ये हादसा हुआ है.

विज्ञापन

Giridih News: बेंगाबाद (गिरिडीह), अशोक-झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. जर्जर भवन की छत से दबकर दो मजदूरों की मौत हो गयी है, जबकि एक मजदूर घायल हो गया है. सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से एक मजदूर को बाहर निकाला जा सका. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया.

स्कूल का जर्जर भवन तोड़ रहे थे मजदूर


ये हादसा गिरिडीह जिले के बेगाबाद में हुआ है. मजदूर एक स्कूल का जर्जर भवन तोड़ रहे थे. इसी क्रम में जर्जर छत अचानक गिर गयी. इससे दो मजदूर छत के नीचे दब गए. इससे उनकी मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया.

दो घंटे तक मलबे में दबे रहे मजदूर


मध्य विद्यालय दुधीटांड़ के जर्जर भवन की छत को तोड़कर छड़ निकालने के दौरान शनिवार की शाम हुए हादसे में तीन मजदूर दब गए. इससे दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर को स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, लेकिन छत की जर्जर स्थिति को देखते हुए कोई भी दबे मजदूरों को बचाने के लिए आगे नहीं आ पाया. इस कारण दो घंटे तक मलबे से दबे मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका था.

जेसीबी ने निकाला गया मजदूरों का शव


बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दबे दोनों मजदूरों के शवों को बाहर निकालने में जुट गयी. जेसीबी के सहारे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी आसादुल (35 वर्ष) और हसीबुल (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर मनीजुल के एक पैर में गंभीर चोट आयी है.

ये भी पढ़ें: Video: रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिजनों को दी बड़ी सौगात, केवल ये लोग हो जाएंगे वंचित

ये भी पढ़ें: रांची बंद का कैसा है असर, कहां-कहां बंद समर्थक उतरे सड़क पर? जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola