वह रात में बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रक चालकों से करता था वसूली

ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा. फोटो : प्रभात खबर
Giridih News: गिरिडीह जिले में आधी रात को बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रक चालकों से रंगदारी वसूल रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है.
Giridih News|गिरिडीह, मृणाल कुमार : झारखंड के गिरिडीह जिले में एक युवक रात में बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलता था. लेकिन, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.
गिरिडीह के शहरी क्षेत्र में बस स्टैंड रोड के पास मांगते थे रंगदारी
पुलिस ने बताया है कि गिरिडीह के शहरी क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर रात के अंधेरे में बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके ट्रक चालकों से रंगदारी मांगने वाले यक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. युवक का नाम दिलशाद है. वह खुद को मकतपुर का रहने वाला बता रहा है. पुलिस दिलशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रात के 12 बजे ट्रक चालकों को दे रहे थे गालियां, मांग रहे थे पैसे
रविवार (30 जून) की रात करीब 12 बजे गिरिडीह में नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर बाइक सवार दो युवक बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके ट्रक चालकों को रोक कर गाली-गलौच कर रहे थे. ट्रक चालकों से 500-500 रुपये की रंगदारी की भी मांग कर रहे था.
पेट्रोलिंग करते हुए पहुंचे एसडीपीओ और एक युवक को पकड़ा
इसी बीच, सदर एसडीपीओ विनोद रवानी पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंच गए. जैसे ही एसडीपीओ रवानी मौके पर पहुंचे, एक युवक वहां से फरार हो गया. दूसरे युवक को एसडीपीओ ने पकड़ लिया. घटना के बाद करीब 15 मिनट तक बस स्टैंड रोड पर वाहनों की कतार लग गई.
एसडीपीओ ने युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले किया
इसके बाद एसडीपीओ ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी. युवक को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड रोड पर कुछ युवक ट्रक चालकों से रंगादारी वसूल रहे हैं.
रंगदारी मांगने वाले के साथियों का पता कर रही है पुलिस
इसी सूचना के आधार पर रात में गश्ती करते हुए वह उस जगह पहुंचे. वहां से एक युवक को पकड़ा गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके साथ ओर कौन-कौन शामिल हैं.
पचंबा में मोबाइल छीनने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा
इधर, पचंबा थाना की पुलिस में रविवार की ही रात को महेशलुंडी-करहबारी में मोबाइल छिनतई करने वाले एक युवक को पकड़ा. पकड़ा गया युवक बरवाडीह का रहने वाला है. उसका नाम मो चाहत है. पुलिस को सूचना मिली थी कि करहरबारी में 2 युवक मोबाइल छीनकर कर भाग रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और चाहत को पकड़ लिया. हालांकि, उसका साथी नेहाल फरार हो गया. नेहाल नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला का रहने वाला है.
Also Read
Jharkhand Crime: गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ पांच गिरफ्तार
नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर भगाने के मामले में तीन गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




