Giridih News: खरियोडीह डैम से बरामद हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के खरियोडीह डैम में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ लोग खरियोडीह डैम की तरफ गए थे तभी उनकी नजर वहां पड़े एक शव पर पड़ी. इसकी सूचना उन्होंने अन्य लोगों को दी. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलने पर पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गयी. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. इसके बाद घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को भी दी गयी. मुफस्सिल पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक की शिनाख्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपड़वाटांड़ निवासी रामचंद्र दास के 35 वर्षीय पुत्र चंदन दास के रूप में की गयी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदन दास बीते शनिवार से लापता था. इसे लेकर उसकी मां ने मुफस्सिल थाने में सनहा दर्ज करवाया था. शव मिलने के बाद चंदन के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जतायी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी मृत्यु की वजह

पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार में बताया कि लोगों से मिली सूचना के आधार पर शव को बरामद किया गया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बात ही पता चल पायेगा की इसकी मृत्यु कैसे हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola