Giridih News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीसी ने लोगों को किया गया जागरूक

Updated at : 09 Jan 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डीसी ने लोगों को किया गया जागरूक

Giridih News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर गिरिडीह जिले में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना के समीप जन जागरूकता अभियान चलाया गया. यहां आने जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी सदर, मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

इस दौरान डीसी ने श्री लकड़ा ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य लोगों के बीच सड़क सुरक्षा और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करानी है जिससे जिले में हो रही दुर्घटना में कमी लायी जा सके. इसके अलावा उन्होंने बताया कि बगैर हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले बाइक चालकों को रोककर सबसे पहले उन्हें यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गयी.

इसके पश्चात ऐसे लोग जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे, उनके बीच हेलमेट का वितरण करते हुए हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का निर्देश दिया गया. साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को गुलाब का फूल और फूलों की माला पहनाकर और सड़क सुरक्षा नियमों के पंपलेट का वितरण कर एक बेहतर नागरिक बनने की अपील की गयी.

उपायुक्त ने की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील

उपायुक्त ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अगर अपने घर से बाहर निकलता है तो सुरक्षित घर वापस आने की चिंता उनके परिवार के सदस्यों के बीच बनी रहती है. ऐसे में सभी सुरक्षित रहे, इसका भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. जिला प्रशासन के द्वारा घायलों की मदद करने वाले लोगों को पांच हजार रुपये नगद और गुड सेमेरिटन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाता है. पूर्व में कई लोगों को सम्मानित किया गया है. इसलिए आम लोगों से अपील है कि वे वाहन चलाने के दौरान खुद का और अन्य लोगों के भी सेहत का ध्यान रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola