Giridih News: मारपीट व बाइक छिनतई का आरोप, थाना में आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बगोदर थाना क्षेत्र के अटका पड़ाव मैदान के समीप टाटा मैजिक गाड़ी व रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है. इसे लेकर अटका निवासी संतोष मोदी पिता भुनेश्वर मोदी ने बगोदर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

संतोष मोदी ने बताया कि वह अपनी टाटा मैजिक से एक व्यक्ति का सामान पहुंचाने के लिए मुंडरो की ओर गया था. लौटने के क्रम में अटका पड़ाव मैदान हाई स्कूल के समीप पहले से गांव के ही महेश मंडल, कुलदीप मंडल, संदीप मंडल ने मेरी गाड़ी को रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की. पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने मारपीट के साथ ही गाड़ी की चाभी छीन ली. साथ ही जेब में गाड़ी का भाड़ा 1500 रुपए भी छीन लिया.

क्या है मामला

भुक्तभोगी ने आवेदन में बताया कि बीते 21 नवंबर को गोरहर थाना के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत एक बड़े वाहन की चपेट में आने से हो गयी थी. कहा कि घटना के समय मेरे पिताजी भी बाइक से उसी दिशा में जा रहे थे. हादसे में जिसकी मौत हुई वह बाइक सवार मेरे पिताजी की बाइक को मारते हुए सड़क पर जा गिरा था. इसमें मेरे पिताजी भी चोटिल हुए थे. भुक्तभोगी ने बताया कि दुर्घटना के मामले में मेरे पिताजी को जबरन दोषी ठहराया जा रहा है. इसी मामले को लेकर बुधवार को मेरे साथ मारपीट कर गाड़ी और रुपये छीनने की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. इससे मेरे व परिवार के साथ भविष्य में कोई घटना किये जाने को लेकर भय बना हुआ है. इसे लेकर बगोदर पुलिस को आवेदन देकर इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगायी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola