Giridih News: अबुआ आवास योजना के लाभुक से 8 हजार रुपए रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

एसीबी की गिरफ्त में मुखिया.

Giridih News: अबुआ आवास योजना पास करने के एवज में 10000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाले मुखिया को एसीबी की टीम ने 8 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Giridih News| गिरिडीह, मृणाल कुमार : झारखंड सरकार के अबुआ आवास योजना के लाभुक से रिश्वत ले रहे एक मुखिया को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरिडीह जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने मुखिया को रंगे हाथ धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Giridih के चरघरा पंचायत में एसीबी ने की कार्रवाई

एसीबी की टीम ने गुरुवार (6 जून) को जमुआ प्रखंङ के चरघरा पंचायत के मुखिया महावीर दास को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

मुखिया ने सिमराटांड़ की महिला से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

जानकारी के अनुसार, चरघरा पंचायत के मुखिया महावीर दास ने प्रखंङ के सिमराटांड़ गांव की रहने वाली मुन्नी देवी से अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. रिश्वत की राशि नहीं दे पाने के कारण मुन्नी देवी का अबुआ आवास योजना पास नहीं हो रहा था.

मुनिया देवी ने एसीबी धनबाद से की शिकायत

मुनिया देवी को जब कोई रास्ता न सूझा, तो उसने एसीबी धनबाद की टीम को इसकी सूचना दी. एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा. उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.

जमुआ से ऐसे हुई मुखिया महावीर दास की गिरफ्तारी

गुरुवार को दोपहर मुखिया महावीर दास महिला मुनिया देवी से घूस की राशि लेने के लिए जमुआ के कैनरा बैंक के समीप स्थित एक दुकान में बैठा था. इसी बीच महिला वहां पहुंची और बैंक से 8 हजार रुपए निकाल कर सीधे मुखिया के हाथों में दे दिया. जैसे ही मुखिया ने महिला से 8 हजार रुपए लिये, सादे वेश में वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने मुखिया महावीर दास को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें

शिक्षक से घूस ले रहे बीपीओ को एसीबी ने किया गिरफ्तार

एसीबी ने घूस ले रहे पंचायत सेवक, चौकीदार व राजस्व कर्मचारी को दबोचा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola