ePaper

Giridih: 144 बोतल शराब के साथ 2 नाबालिग गिरफ्तार, बाइक से हो रही थी तस्करी

Updated at : 26 Apr 2024 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
wine smuggling in giridih jharkhand

नाबालिग तस्करों से बरामद शराब और बियर की बोतलें. फोटो : प्रभात खबर

Giridih News| लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह में शराब की तस्करी तेज हो गई है. पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ा है, जो बाइक से शराब की खेप बिहार ले जा रहे थे.

विज्ञापन

Giridih News| देवरी (गिरिडीह), श्रवण कुमार : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड-बिहार की सीमा पर अवैध शराब के साथ दो नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया.

Giridih के बुधवाडीह चेक पोस्ट से पुलिस ने तस्करों को पकड़ा

बुधवाडीह (सरौन बॉर्डर) में बनाये गए चेकपोस्ट पर देवरी थाना पुलिस और एफएसटी टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान कथित तौर पर बाइक से शराब की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को पकड़ा गया. पकड़े गए दोनों अभियुक्त नाबालिग हैं.

बाइक पर लदी थी 7 पेटियां, इनमें थी 144 बोतल शराब

इनकी बाइक से 7 पेटी में 144 बोतल शराब बरामद हुए हैं. इसमें किंगफिशर की 650 एमएल के 24 बोतल बियर, रॉयल चैलेंज कंपनी की 375 एमएल की 72 बोतल अंग्रेजी शराब, रॉयल स्टैग कंपनी की 375 एमएल की 24 बोतल शराब, मैक्डावेल कंपनी की 375 एमएल की 24 बोतल शराब थी.

पुलिस ने नाबालिगों के पास मिली शराब को किया जब्त

बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि शराब जब्त करने वाली टीम में मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार राजेश, थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, एसआई रिशु सिन्हा, आरक्षी संयुक्त कुमार, तेजनारायण प्रसाद शामिल थे.

थाना प्रभारी बोले- नाबालिगों को रंगे हाथ पकड़ा गया

इस बाबत थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि दोनों नाबालिगों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा है. ये लोग बिहार में शराब की खेप पहुंचाने जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ा और इनकी बाइक पर लदी शराब बरामद की.

Also Read : गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल से 26 पेटी से अधिक विदेशी शराब जब्त, संचालक फरार

Also Read : गिरिडीह के रास्ते बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, हिरासत में तीन, मास्टरमाइंड की तलाश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola