गिरिडीह में गर्मी के दस्तक के साथ ही बिजली की कटौती शुरू, भाजपा ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 

Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Giridih News: गिरिडीह में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इसी मुद्दे पर भाजपा ने पावर सब स्टेशन का घेराव कर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Giridih News: झारखंड में गर्मी की शुरुआत के साथ ही गिरिडीह में बिजली संकट गहराने लगा है. उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिससे आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा का विरोध

इसी समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने डांडीडीह स्थित पावर सब स्टेशन का घेराव किया. फिर सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा नेताओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी. 

जिलाध्यक्ष का बयान

भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अभी गर्मी ने सिर्फ दस्तक ही दी है और बिजली की कटौती शुरू हो गई है. इतना ही नहीं बिजली बिल में भी बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर भाजपा की ओर से आज एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भाजपा की और से उग्र आंदोलन किया जाएगा. 

मौके पर मौजूद लोग

इस मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सिकंदर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, यदुनंदन पाठक समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: धनबाद में कोल कारोबारी मनीष सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola