गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Aug 2024 3:21 PM
गिरिडीह पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई हुई. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा.
राकेश सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामला जमुआ द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर स्थित डोमनपहाड़ी के पास की है. जहां पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें बरामद की है. ये कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गयी. घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार दोपहर को दी. फिलहाल गिरफ्तार किये गये लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है.
बिहार ले जाने की थी तैयारी
इस बाबत घटना की जानकारी देते हुए जमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि द्वारपहरी मार्ग से अवैध शराब लदा वाहन बिहार जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर बुधवार की अहले सुबह जांच अभियान चलाया. इस दौरान जांच के लिए जब एक कार को रोकर तलाशी ली गयी तो कार की डिक्की से 497 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ है.
कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जाएगा जेल
जब कार में सवार दो लोगों को बरामद शराब के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करनी चाही तो वे उसका उत्तर देने में नाकाम रहे. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश करेगी. जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा.
Also Read: गिरिडीह : दो नकाबपोश अपराधियों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर चलाई गोली, 3 लाख लूटकर हुए फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










