Giridih News :आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन में मिला कीड़ा, शिकायत ले पहुंचे बच्चे को प्रखंड मुख्यालय में नहीं मिले अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी प्रखंड के घोसे (बढ़ई टोला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. सोमवार को केंद्र में परोसे गये भोजन में एक बच्चे की थाली से कीड़ा मिलने का मामला सामने आया.

विज्ञापन

इससे नाराज परिजन शिकायत लेकर बच्चे के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, लेकिन वहां न तो बीडीओ मिले और न ही संबंधित विभाग का कोई अधिकारी अथवा कर्मी. इससे शिकायतकर्ता में नाराजगी देखी गयी. जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययनरत आफताब आलम को सोमवार को भोजन परोसा गया था. भोजन करते समय उसकी थाली में कीड़ा दिखायी दिया. इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी. परिजन मामले की शिकायत करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बच्चे के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे.

पहले भी भोजन की गुणवत्ता पर उठते रहे सवाल

परिजनों का आरोप है कि केंद्र में भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. उनका कहना है कि निर्धारित मेनू के अनुसार बच्चों को दाल, चावल और सब्जी दिये जाने के बजाय लगातार खिचड़ी परोसी जा रही है. ऐसे में भोजन में कीड़ा मिलने की घटना ने व्यवस्था पर और सवाल खड़े कर दिये हैं. इस संबंध में केंद्र की सेविका गीता देवी ने बताया कि भोजन बनाने में इस्तेमाल किया गया चावल पूरी तरह ताजा था. उसमें कीड़ा कैसे आया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही.

क्या कहते हैं सीओ सह सीडीपीओ

सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्यामलाल मांझी ने कहा कि भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola