Giridih News :विद्यालय से गैस सिलिंडर की चोरी
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मिरगाटांड़ के रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात दो गैस सिलिंडर की चोरी कर ली. शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक व रसोइया को इस बात की जानकारी हुई.
विज्ञापन
उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मिरगाटांड़ के रसोई घर का ताला तोड़कर चोरों ने शुक्रवार की रात दो गैस सिलिंडर की चोरी कर ली. शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक व रसोइया को इस बात की जानकारी हुई. सूचना प्रबंध समिति के सदस्य भी विद्यालय पहुंचे. इसके बाद बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया गया. प्रधानाध्यापक मनोज कुमार महतो ने बताया कि सिलिंडर में गैस भरा हुआ था. सिलिंडर चोरी होने से एमडीएम संचालन में परेशानी हो रही है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा मामले की जांच की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










