Giridh news :घोड़थंभा ओपी परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridh news : घोड़थंभा ओपी परिसर में सोमवार को अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. जवान तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आग की लपटें तेजी से फैलने लगी थीं, जिससे परिसर में जब्त कर रखे गये सैकड़ों वाहनों के जलने का खतरा उत्पन्न हो गया था.
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही पुलिस जवान बाल्टी, पाइप और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की. जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो जब्त वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सूचना पर पहुंची दमकल टीम
आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. कहा कि चौकीदार अशोक राय और गणेश शर्मा के मेहनत से आग बुझाने में सफलता मिली है और करोड़ों की संपत्ति बचाई जा सकी है. उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा.आग लगने से 10 हजार की बिचाली जलकर राख
देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोसे गांव में सोमवार की दोपहर किसान के खलिहान में रखी बिचाली के कुंज में अचानकआग लग जाने से लगभग 10 हजार रुपये की बिचाली जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसे गांव के किसान निरंजन राय के द्वारा मवेशियों के चारे के लिए खलिहान में रखी बिचाली के पुंज (ढेर) में अचानक आग लग गयी. उससे धुआं उठता देखा गया. धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने डब्बा और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरी बिचाली को अपनी चपेट में ले लिया था.संवाददाता-श्रवण कुमार.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










