ePaper

Giridih News: शॉर्ट-सर्किट से दो घरों में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Updated at : 21 Jan 2026 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: शॉर्ट-सर्किट से दो घरों में लगी आग, एक लाख का नुकसान

Giridih News: प्रखंड क्षेत्र के चंपापुर पंचायत के मंडरडीह गांव के दो घरों में सोमवार की देर शाम को बिजली की शार्ट-सर्किट से आग लग गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को शॉर्ट-सर्किट से हनीफ मियां और तसलीम अंसारी के घर में आग लग गयी. आग लगने के कारण उठ रहे धुआं को देखकर परिजनों को अगलगी की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन हो हल्ला करने लगे. परिजनों हो हल्ला सुनकर और आग के धुआं को देखकर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और मोटर लगाकर और बाल्टी से पानी मारकर आग को बुझाया. मंगलवार को हनीफ मियां की पत्नी गुलजहान बीबी व तसलीम अंसारी ने सीओ मो. हुसैन को आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है. बता दें कि दोनों भुक्तभोगी परिवार बहुत गरीब है. घर में आग लग जाने के कारण दोनों परिवार को सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं है. दोनों परिवार पड़ोसी के घर रहने को विवश हैं. आवेदन के माध्यम से गुलजहान बीबी ने कहा है कि अगलगी से उनके घर में रखे चावल, धान, आलू , गेहूं, पंलग, कपड़ा, कुछ नगदी, लकड़ी सहित अन्य कागजात जल गए. तसलीम अंसारी के घर में अगलगी से पलंग, फ्रिज, अलमीरा, अलमीरा में रखे कपड़े सहित अन्य कपड़े, घर की लकड़ी आदि जलकर नष्ट हो गये. तसलीम अंसारी ने बताया कि अगलगी से उसके घर में लगभग एक लाख रुपये की संपति जलकर नष्ट हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola