ePaper

आजसू का हर एजेंडा राज्यवासियों के प्रति है समर्पित : सुदेश

Updated at : 21 Jun 2024 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू का हर एजेंडा राज्यवासियों के प्रति है समर्पित : सुदेश

डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में निकली आभार यात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गिरिडीह/ डुमरी/पीरटांड़.

राज्य की उन्नति के प्रति हमारी सोच और हमारा ध्येय व्यापक है हमारा हर एजेंडा राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पित है. लोकसभा चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी लोगों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं. सुदूर गांवों में बसने वाले ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. इससे लोकतंत्र को बल मिला है. शहर हो या गांव हमें सभी जगह के मतदाताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है. उनकी सेवा और क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व है. हम इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे. ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को डुमरी और गिरिडीह विधानसभा में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा की जनता का लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में दिए जनादेश के लिए आभार प्रकट किया. श्री महतो ने कहा कि हमारी कोशिश लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की है. राज्य को विकास के हर मापदंड पर आगे ले जाने की हमारी तैयारी है. जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम काम करेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद मुखरता के साथ जनता की आवाज बनेंगे.

बिनोद बिहारी महतो को दी श्रद्धांजलि :

पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू की हमेशा से यही सोच रही थी कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है, तब तक इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई को लड़ने के लिए आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तैयार है. उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं पर है. युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे. गिरिडीह शहर में आभार यात्रा सर्कस मैदान से निकाली गयी. इसके बाद यात्रा महिला कॉलेज रोड, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची. इस दौरान उपस्थित एनडीए नेता जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे. गाजे-बाजे के साथ आभार यात्रा का आयोजन किया गया. मौके पर गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साव, प्रकाश सेठ, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, संजय सिंह, संदीप डंगेच, नवीन सिन्हा, अमर सिन्हा, कामेश्वर पासवान, सुरेश मंडल, जयप्रकाश मंडल, सदानंद प्रसाद वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो. विनीता कुमारी, शालिनी बैसखियार, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूनम देवी, राजेश जायसवाल, महेश राम, रीतेश सिन्हा, नीलू सिन्हा, साठु ठाकुर, विजय सिंह, हब्लु गुप्ता, आजaसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, कंपू यादव, संजय साव, महासचिव यशोदा देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सचिव संतोष महतो, अलाउद्दीन अंसारी, टिकैत महतो, जयलाल महतो, बिगन महतो, सुरेश महतो, लखन महतो, संजय साहू, कम्पू यादव, छक्कन महतो , प्रियंका शर्मा, मनोज शर्मा, प्यारी गोप, सौरभ कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इधर, डुमरी में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने आभार यात्रा निकाली. आभार यात्रा बेरमो मोड़ के समीप से निकल कर डुमरी मोड़ तक पहुंची. मौके पर जिप सदस्य बैजनाथ महतो, प्रदीप मंडल, यशोदा देवी, प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो, छक्कन महतो, दुलारचंद महतो आदि उपस्थित थे. वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व विधायक डॉ लंबोदर महतो का पीरटांड़ में स्वागत किया गया. मौके पर मेराज आलम, शरद भक्त, अनूप पांडेय, राकेश कुमार बबलू, कोलेश्वर दास, बबलू साव, अभय सिंह, केशव पाठक, प्रियंका शर्मा, अनिकेत तिवारी, प्रशांत तिवारी, सहदेव साहू, शमशाद आलम, धीरज वर्णवाल, प्रकाश दास, सुमित कुमार, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola