गिरिडीह रेलवे स्टेशन में मिला अज्ञात युवक का शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन में रविवार की रात को एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ा. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदल-बल स्टेशन पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
विज्ञापन
गिरिडीह.
गिरिडीह रेलवे स्टेशन में रविवार की रात को एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव देखने लोगों की भीड़ उमड़ा. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी सदल-बल स्टेशन पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस स्टेशन पहुंचकर आसपास से लोगों से पूछताछ की. लोगों ने बताया कि यह युवक कुछ देर से बैठा हुआ था और इसी बीच अचानक इसकी मौत हो गयी. युवक की तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से मधुपुर का टिकट भी मिला है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हर्ट अटैक से मौत संभावना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन