गिरिडीह के देवरी में बरामद हुआ महिला का शव, हत्या की जतायी जा रही है आशंका
Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Aug 2024 10:00 AM
बिहार के मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत
गिरिडीह के देवरी में 50 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है. स्थानीय लोगों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी है.
राकेश सिन्हा, गिरिडीह : गिरिडीह के देवरी अंचल क्षेत्र अंतर्गत से एक पचास वर्षीय महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान राबिया खातून के रूप में हुई है. वह हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया मध्य टोला कुसुमथान की रहने वाली थी. महिला को देखकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
गिरिडीह थाना प्रभारी बोले- किसी ने भी अभी तक नहीं दिया है आवेदन
इस बाबत जब गिरिडीह के हीरोडीह थाना प्रभारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि महिला का शव बरामद किया गया है. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक इस मामले में हमें कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 घायल, एक की स्थिति गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










