Giridih News: गौ सेवा मानवता की सर्वोच्च सेवा : सुदिव्य कुमार सोनू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 29 Oct 2025 10:59 PM

विज्ञापन

Giridih News: पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में बुधवार की देर शाम 128 वें गोपाल गौशाला मेला का भव्य शुभारंभ किया गया. दीप प्रज्वलन कर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, एसपी डॉ विमल कुमार, सदर एसडीएम सह गौशाला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत यशवंत विस्पुते, मेले के संयोजक मुकेश साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

उद्घाटन के मौके पर मंत्री सोनू ने कहा कि गौ सेवा मानवता की सर्वोच्च सेवा है. गौशालाओं की स्थापना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है. उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन और देखभाल में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम स्तर के पदाधिकारी को समिति का पदेन अध्यक्ष बनाया गया है, ताकि किसी प्रकार का पक्षपात न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे.

विशेष आकर्षणों से परिपूर्ण है इस वर्ष का मेला

वहीं मेले के संयोजक मुकेश साहू ने बताया कि इस वर्ष का मेला विशेष आकर्षणों से परिपूर्ण है. मेले में जहां बच्चों के लिए विभिन्न झूले लगाये गये हैं, वहीं दूसरी ओर पौराणिक कथाओं पर आधारित चलंत मूर्तियों की प्रदर्शनी और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा. गौशाला परिसर स्थित बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी-देवताओं की अलंकृत प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. प्रतिदिन रात में भक्तिभाव से झांकी प्रदर्शित की जायेगी, जिसके लिए बाहर से विशेष कलाकारों की टीम भी बुलायी गयी है. उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसपी कौशर अली, सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, सह संयोजक गोपाल बागेड़िया, अजय राय, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, सचिव प्रवीन बागेड़िया, नीलू केडिया, संजय भूदौलिया, ध्रुव सोंथालिया, मुकेश जालान, बांके बिहारी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल और मीडिया प्रभारी गौतम सोनी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola