Giridih News: पानी भरी बाल्टी में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के उर्रो गांव के सुल्तान अंसारी के दो वर्षीय पुत्र इंसान रजा की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

Giridih News: सरिया थाना क्षेत्र के उर्रो गांव के सुल्तान अंसारी के दो वर्षीय पुत्र इंसान रजा की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को इंसान रजा घर में खेल रहा था. घर के सभी लोग आंगन में काम कर रहे थे. बहुत देर तक जब बच्चे की आवाज नहीं आयी तो घरवाले उसे ढूंढते हुए अंदर गये. जहां बच्चा पानी भरी प्लास्टिक की बाल्टी में मृत पड़ा था. इंसान रजा खेलते-खेलते पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी में गिर गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. घटना से परिजनों में मातम पसर गया. इस संबंध में भाजपा नेता धीरेन पासवान, कांग्रेस नेता दिलावर अंसारी व माले नेता धानेश्वर पासवान ने कहा कि मृत बच्चे का परिवार अत्यंत गरीब है. उसके पिता मजदूरी करते हैं. उनका एकमात्र बच्चे की मौत से उर्रो गांव में मातम पसरा है. उन्होंने आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola