Giridih News :मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण के लिए लगेगा शिविर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण के लिए 18-55 वर्ष वर्ग के लाभुकों की सूची तैयार करने के लिए शिविर लगेगा. इस संबंध में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पत्र जारी किया है.

विज्ञापन

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण के लिए 18-55 वर्ष वर्ग के लाभुकों की सूची तैयार करने के लिए शिविर लगेगा. इसके लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह, जमुआ, धनवार, गांडेय, तिसरी, गावां व देवरी को पत्र प्रेषित किया. निर्देश दिया है कि निःशुल्क वितरण के लिए कंपनी को सूची बनाने में सहयोग करें. साथ ही योग्य लाभुकों का चयन कर सूची जिला समाज कल्याण कार्यालय को उपलब्ध करायें. 23 को गिरिडीह, 24 को देवरी, 25 को धनवार, दिनांक 26 को गांडेय, 28 को तिसरी प्रखंड, 29 को गांवा तथा 30 अप्रैल को जमुआ प्रखंड में शिविर लगेगा. शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola